सेप्टिक गठिया कैसा लगता है?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 13:17

सेप्टिक गठिया रोग के लक्षण

सभी आयु वर्ग में सेप्टिक गठिया के लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं और कुछ लक्षण एक जैसे भी हो सकते हैं, लेकिन इस रोग के सभी सामान्य लक्षणों में जोड़ों में सूजन, दर्द, जोड़ों पर लालिमा, बुखार, ठंड महसूस करना आदि शामिल हैं. इसके अन्य लक्षणों में अधिक कमजोरी महसूस करना, गैस एसिडिटी की समस्या और त्वचा पर झुर्रियां आदि शामिल हैं. सेप्टिक गठिया में कंधे, घुटना, कलाई, कोहनी, कमर आदि अंग प्रभावित होते हैं. इस इंफेक्शन के संपर्क में आने पर व्यक्ति कुछ ही समय बाद इन लक्षणों को महसूस करने लगता है. कुछ मामलों में लक्षण देर से दिखाई दे सकते हैं.

सेप्टिक गठिया रोग के कारण

सेप्टिक गठिया रोग संक्रमण की वजह से फैलता है जबकि 'एक्यूट आर्थराइटिस डिजीज' तब विकसित हो सकता है जब बैक्टीरिया या अन्य रोग पैदा करने वाले सूक्ष्म जीव खून के माध्यम से जोड़ों में फैल जाते हैं या जब जोड़ सीधे किसी चोट या सर्जरी के माध्यम से सूक्ष्मजीव से संक्रमित हो जाते हैं. सेप्टिक गठिया के गंभीर मामले माइकोबैक्टीरियम ट्यूबर्क्युलोसिस और कैंडिडा अल्बिकंस जैसे बैक्टीरिया की वजह से होता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info